Ranchi Homely Real Estate : झारखंड की राजधानी रांची के दलादली रिंग रोड पर होमली रियल एस्टेट द्वारा 32 लाख में 3 बीएचके डुप्लेक्स फ्लैट मिल रहा है. यह बंगला धोनी का फार्म हाउस 500 मीटर दूर है. यहां एडवांस बुकिंग तेजी से हो रही है.
अपना घर लेना या फ्लैट लेना लोगों का पूरे जिंदगीभर का सपना होता है. ऐसे में आज के दौर में जमीन लेकर घर बनाना काफी महंगा हो गया है. ऐसे में आप रांची में अपने फ्लैट का सपना पूरा कर सकते हैं. वह भी 3 बीएचके फ्लैट का. जी हां! झारखंड की राजधानी रांची के दलादली रिंग रोड के पास ‘होमली रियल एस्टेट’ की तरफ से फ्लैट्स बनाए जा रहे हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि यहां एक पूरी की पूरी एक बड़ी सोसाइटी बनकर तैयार हो रही है, जिसमें आप 32 लाख रुपए में अपना 3 बीएचके डुप्लेक्स घर का सपना पूरा कर पाएंगे.

धोनी का फार्म हाउस यहां से 500 मीटर की दूरी पर है. इस सोसाइटी के अंदर आपको मंदिर से लेकर जॉगिंग और कई तरह के फैसिलिटी भी दी जाएगी. फिलहाल यह निर्माणाधीन है. इसके लिए लोग एडवांस बुकिंग कर रहे हैं. कंपनी के ओनर दीपक ने लोकल 18 को बताया कि लोग एडवांस बुकिंग करा रहे हैं. क्योंकि, इतना सस्ता आज के दौर में और वह भी राजधानी में नहीं मिलेगा.

उन्होंने बताया कि दरअसल यह थोड़ा शहर के बाहर है, लेकिन बहुत अधिक भी नहीं है. क्योंकि रिंग रोड 500 मीटर की दूरी पर है तो आप समझ सकते हैं कि रेलवे स्टेशन से लेकर एयरपोर्ट सब चीजों का आसानी से कनेक्ट करता है. यहां से रेलवे स्टेशन 8 किलोमीटर की दूरी पर और एयरपोर्ट 9 किलोमीटर की दूरी पर है. यानी कि कोई बहुत ज्यादा दूर नहीं है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

यह शहर से यह दो से तीन किलोमीटर की दूरी पर है. इसका एक फायदा यह है कि शहर के शोर से आपको छुटकारा मिलेगा और धोनी के पड़ोसी भी बन जाएंगे. साथ ही, इस कैंपस के अंदर आपको कई सारी फैसिलिटी दी जाएगी. बाहर मंदिर जाने की जरूरत नहीं, अंदर ही बना दी जाएगी.

इसके अलावा यहां पर पार्किंग एरिया, जॉगिंग करने के लिए जगह, बच्चों के खेलने के लिए पार्क, बड़ों के बैठने के लिए जगह, यह सारी चीज उपलब्ध रहेगी और सिक्योरिटी की भी पूरी अच्छी खासी टाइट बंदोबस्त रहेगी. कोई भी बाहर का व्यक्ति आपके फ्लैट में यूं ही नहीं आ सकता है. उसको अपना पूरा ब्युरा देना पड़ेगा और आप जब तक हामी ना भरें, वह अंदर नहीं आ पाएंगे.

दीपक बताते हैं कि यहां 32 लाख में 3 बीएचके फ्लैट आज के डेट में उतना महंगा नहीं है. ऐसे में जमकर एडवांस बुकिंग हो रही है. इस फ्लैट में आपको एक हाल, दो वॉशरूम, एक किचन तीन बड़े बेडरूम, बालकनी के साथ और बालकनी से बाहर का खूबसूरत नजारा भी दिखेगा. ऐसे में लोग इस फ्लैट को लेकर काफी उत्साहित हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.