Last Updated:
Ranchi Helicopter Darshan: आसमान से शहर देखना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी यह इच्छा पूरी होगी. रांची में संजीत एवीएशन एकेडमी में हेलीकॉप्टर दर्शन की सुविधा शुरू होने वाली है. इसमें आप प्रति व्यक्ति 9000 रुपये कीमत चुकाकर झरनों के शहर का दीदार कर पाएंगे.
रांची. झारखंड की राजधानी रांची का अगर आप एक झटके में दीदार करना चाहते हैं, वह भी हेलीकॉप्टर से, तो आ जाइए संजीत एविएशन एकेडमी में, जो हरमू चौक के पास है. दरअसल, यहां पर यह सेवा शुरू की जा रही है, जिसके तहत आप हेलीकॉप्टर से पूरे रांची का दर्शन कर पाएंगे. रांची में फिलहाल यह सुविधा और कहीं नहीं है. लोग पहले से ही इस सेवा के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इसका रोमांच लोगों को आकर्षित कर रहा है.
संजीत ने लोकल 18 को बताया कि खासतौर पर वैसे लोग, जिन्हें हेलीकॉप्टर में बैठने का बड़ा शौक है, लेकिन बैठ नहीं पा रहे हैं, या फिर जिनके पास पैसा है, घूमना चाहते हैं और समय की किल्लत है, और आसमान से पूरे रांची का दीदार करना चाहते हैं, तो उनके लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं है.
कितना है रेट, कैसे होगी बुकिंग
सबसे पहले रेट की बात करें तो पर सीट ₹9000 लगेंगे. यानी कि आपको रांची दर्शन करना है, तो जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी. वहीं एक साथ तीन से चार लोग ही घूम पाएंगे. वहीं गाइड भी होंगे, जो आपको सारी चीजों के बारे में बताएंगे. रांची के आसपास जंगल, पेड़, पहाड़, हर चीज को आप आसमान से ही निहार पाएंगे.
चूंकि रांची में कई सारे झरने भी हैं और रांची को झरनों का शहर भी कहा जाता है. ऐसे में आसमान से इन सारी चीजों को देखना काफी अद्भुत अनुभव देता है. कुछ लोग इस तरह का एडवेंचर करना काफी पसंद करते हैं. लेकिन इसके लिए आपको पहले बुकिंग करानी पड़ेगी. बुकिंग के अनुसार आपको तारीख मिलेगी और उसी तारीख में आप भ्रमण कर पाएंगे.
समय की भी होगी बचत
संजीत बताते हैं कि हम 15 से 20 मिनट में ही आपको पूरा रांची दिखा देंगे. खासतौर पर वैसे लोग, जिनके पास पैसा है लेकिन समय नहीं है, और घूमने के शौकीन हैं, या फिर एक बार हेलीकॉप्टर में बैठना चाहते हैं अपने बच्चों के साथ, तो उनके लिए यह सबसे परफेक्ट ऑप्शन है. बुकिंग के लिए आपको सबसे पहले इस नंबर पर कॉल करना होगा. इस नंबर 7982579024 पर कॉल करके आप इस बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर पाएंगे. तो रांचीवालों, आसमान से शहर दर्शन के लिए कस लो कमर.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.