Ranchi Astrology Santosh Kumar Choubey : रांची के ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे के अनुसार कुंडली में चंद्रमा और राहु की युति आठवें भाव में होने से व्यक्ति डिप्रेशन या सुसाइड की ओर जा सकता है. इसके बचने का एक ही आइडिया मेडिटेशन है.
ऐसे में रांची के जाने माने ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे बताते हैं कि डिप्रेशन जैसी स्थिति या फिर कुछ डिप्रेशन ऐसी होती है. जो सीधे मौत के मुंह में ले जाती है, व्यक्ति खुद ही सुसाइड कर लेता है. इनमें सबसे पहले जो रोल होता है. वह चंद्रमा का होता है. जिस व्यक्ति का चंद्रमा एकदम पीड़ित होता है. वह व्यक्ति का इमोशन बिल्कुल भी बैलेंस नहीं होता है. क्योंकि चंद्रमा आपके मन के इमोशन का कारक होता है.
अगर चंद्रमा के साथ राहु मिल जाए
आपका चंद्रमा एकदम पीड़ित है और साथ में राहु बैठ जाए तो वह भी अगर 8 हाउस में बैठ जाए जो कि अचानक हादसा व मृत्यु इसका हाउस माना जाता है. अगर इसमें बैठ जाए तो फिर व्यक्ति निश्चित तौर पर अगर सुसाइड कर सकता है. ऐसे में अगर सुसाइड न भी करे तो कोशिश एक से दो बार तो जरूर करेगा और अब यह भी नहीं करता है और निश्चितौर पर डिप्रेशन में जरूर चला ही जाएगा.
दरअसल, ये जो प्लेसमेंट होता है, आठवें घर में चंद्र और राहु के इस व्यक्ति के मन को काफी ज्यादा अनबैलेंस कर देता है. व्यक्ति को अपनी इमोशनल पर बिल्कुल भी कंट्रोल नहीं होता है. अगर एक बार उसका दिल टूट जाए या फिर एग्जाम में फेल हो जाए या फिर वह जो सपना देख रहा है. वह पूरा ना हो तो ऐसे व्यक्ति बहुत जल्दी घबरा जाते हैं. जैसे उनकी जिंदगी खत्म हो गई हो, उनको आगे पीछे कुछ नजर नहीं आता है.
चंद्रमा पीड़ित है तो इमोशन आपके बस में नहीं
ज्योतिष ने बताया कि अगर चंद्रमा आपका पीड़ित है तो इमोशन आपके बस में नहीं रहेगा और साथ में अगर राहु आ गया यानी कि एक तो आप दुखी हैं. ऊपर से और राहु भ्रम फैल रहा है. यानी की डबल अटैक. ऐसे में व्यक्ति का बचना बड़ा मुश्किल हो जाता है. अगर आप मेडिटेशन करते हैं और योग में खास तौर पर अनुलोम विलोम और उपासना करते हैं तो फिर यह आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा. अगर आपकी कुंडली में ये प्लेसमेंट है चाहे किसी भी हाउस में हो, यह दो चीज जरूर करें.
सुसाइड करने वाले व्यक्ति की कुंडली में रहती है चंद्र राहु की युति
ज्योतिष आचार्य बताते हैं कि जो भी लोग सुसाइड करते हैं उसमें 99% लोगों की कुंडली में चंद्र राहु की युति आठवीं भाव में देखने को मिलता है. अगर 8वीं नहीं तो कोई और भाव में एकदम पीड़ित अवस्था में देखने को मिलता है. इसलिए अगर आपकी कुंडली में भी अगर ऐसा कुछ योग बना हुआ है या फिर आप डिप्रेशन से जूझ रहे हैं तो आपके लिए मेडिटेशन बहुत कारगर साबित होगा.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.