Ranchi Famous Old Street: रांची में एक ऐसी जगह है जो 100 साल से भी पुरानी हैं पर आज भी अपनी खासियतों के लिए जानी जाती है. यहां मिलने वाला सामान ऐसा होता है और इतना खास की लोकल लोगों के अलावा यहां घूमने आए लोग भी यहां की गलियों में घूमने जरूर जाते हैं.
इसी क्रम में पहला नाम आता है अप्पर बाजार का. इन पतली-पतली गलियों में सब कुछ मिलता है. यहां के स्थानीय निवासी और शॉपकीपर अमित बताते हैं, यह 100 साल से भी अधिक पुरानी गली है. अंग्रेजों ने इसे बसाया था और यह रांची के सबसे पुराने और पहले बसाया गए इलाकों में से एक है. इसीलिए यहां पर फोर व्हीलर लेकर आना बड़ा मुश्किल होता है. यहां पर आपको 100 साल पुरानी समोसे की दुकान और 50 साल पुराना लस्सी की दुकान देखने को मिलेगी.

यहां की खास बात यह है कि आपका बजट भले ₹100 रहे या ₹1 लाख रहे, फर्क नहीं पड़ता. यहां पर रोड में चलते हुए हर वर्ग के लोग बड़े मजे से शॉपिंग करते हुए नजर आते हैं. ₹5 का झुमका भी मिल जाएगा तो 50,000 का भी. यही कारण है कि यहां की रौनक देखते बनती है. यहां पर आपको अलग-अलग गली मिलेगी, कहीं केवल कपड़े तो कहीं केवल किताब.

अगर आपको किसी भी कॉम्पटीटिव एग्जाम के नोट्स चाहिए और कहीं नहीं मिल रहे हैं तो यहां आइये. यहां की किताब गली में आपको सबकुछ मिल जाएगा. यहां पर नहीं भी तो कम से कम 25 दुकान सिर्फ और सिर्फ किताबों की ही देखने को मिलती हैं. इसीलिए स्टूडेंट्स की भी अच्छी-खासी आवाजाही लगी रहती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आपको रांची को एक्सप्लोर करना है और यहां के खाने के बारे में जानना है, तो फिर आपको यहां आ जाना चाहिए. क्योंकि, आपको यहां पर 90 साल पुरानी समोसे की दुकान देखने को मिलेगी और ऐसा टेस्ट की आप भूल नहीं पाएंगे. इसके साथ जलेबी और कचौड़ी कई सारी चीजें मिलती हैं. डिमांड ऐसी कि एक मिनट में सौ-सौ पीस की खपत है.

यहां पर आपको टायर की दुकान मिलेगी, होलसेल कपड़े की दुकान मिलेगी. मनीष मल्होत्रा से लेकर सब्यसाची जैसे ब्रांड के कपड़े और इसका डुप्लीकेट आपको 2 से 3000 में देखने को मिल जाता है. यही कारण है कि जो कॉलेज वाली लड़कियां होती हैं, जिनका बजट टाइट रहता है वह यहां पर जरूर आती हैं.

यहां पर डिजाइनर ब्लाउज की अलग गली देखने को मिलती हैं. जहां पर आप जैसा चाहिए वैसा आपकी आंखों के सामने सिलकर एक-दो घंटे में देते हैं. महिलाएं क्या करती हैं, सबसे पहले यही आती हैं ब्लाउज दे देती हैं, अच्छे से बता देती हैं और फिर जाकर शॉपिंग करने लगती हैं और लौटते समय यहां से ब्लाउज लेकर भी चली जाती हैं, तो इस तरीके से यहां पर शॉपिंग होती है.

इसके अलावा यहां पर एक श्रृंगार गली भी है. जहां पर आपको श्रृंगार की हर एक चीज देखने को मिलेगी. ब्रांड से लेकर रोड के किनारे खूबसूरत एक से बढ़कर एक झुमके लटकते हुए नजर आएंगे. रोड पर चलते-चलते ही आप एक्सप्लोर कर लेंगे. आपको अंदर दुकान में जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. यही कारण है कि यहां पर लड़कियां आना खूब पसंद करती हैं. इसीलिए इस बाजार को “रांची का धड़कन ” कहा जाता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.