दुमका और गिरिडीह तापमान पहुंचा 29 डिग्री
उत्तर-पूर्व झारखंड के जिलें जैसे देवघर और धनबाद में आज अधिकतम तापमान 28 से बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंच सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. दुमका और गिरिडीह में दिन का तापमान 27-29 डिग्री के बीच रहेगा और रात में हल्की ठंड पड़ेगी. गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी यही स्थिति बनी रहेगी.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 27/13 | 190 |
| जमशेदपुर | 30/15 | 232 |
| धनबाद | 29/14 | 198 |
| बोकारो | 29/13 | 180 |
| पलामू | 29/12 | 150 |
नोट- ( ये आंकड़े मंगलवार के हैं )
झारखंड के इन जिलों में आज रहेगी गर्मी
उत्तर-पश्चिमी जिलें जैसे कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. चतरा, गढ़वा और पलामू में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच देखी जा सकती है. ऐसे में यहां पर दोपहर में हल्की गर्मी भी लग सकती है.
जानें आज रांची का कैसा रहेगा मौसम
अगर हम झारखंड के रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला और बोकारो जैसे जिलों की बात करें तो यहां पर अधिकतम तापमान आज 27 से 28 के बीच बना रहेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच बना रहेगा. यानी लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत मिलने वाली है.
जमशेदपुर में आज लोगों को लगेगी गर्मी
वहीं, दक्षिणी झारखंड की बात की जाए तो दक्षिणी जिले में जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा जैसे जिले आते हैं. यहां पर अधिकतम तापमान 31 डिग्री देखी जा सकता है. इसके अलावा न्यूनतम तापमान जमशेदपुर का तो 16 डिग्री तक देखने को मिल सकता है. यानी कि यहां के लोगों को शाम के समय कुछ खास ठंड लगने वाली नहीं है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.