झारखंड के 4 जिलों में बारिश की संभावना
रांची मौसम केंद्र के मुताबिक आज गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार इन चार जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. यहां पर 25% तक वर्षा दर्ज की जा सकती है. दिन के समय खासतौर पर इसका असर देखने को मिलेगा. न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी. न्यूनतम तापमान यहां 8-9 डिग्री रहने का अनुमान है.
शहरोंं का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 25/10 | 191 |
| जमशेदपुर | 30/14 | 232 |
| धनबाद | 26/12 | 196 |
| बोकारो | 27/11 | 180 |
| पलामू | 27/10 | 200 |
नोट- (ये आंकड़े गुरुवार के हैं)
सेंट्रल झारखंड में दिखेगा बारिश का असर
वहीं, सेंट्रल झारखंड के कुछ जिले जैसे रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ व खूंटी हैं. इन जिलों में भी बारिश का असर न्यूनतम तापमान में गिरावट के तौर पर देखा जाएगा. यहां पर भी लोगों को ठंड से काफी राहत मिल रही थी. न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक चली गई थी, लेकिन अब यहां पर संभावित न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री के बीच देखने को मिलेगा.
30 जनवरी तक ऐसा रहेगा झारखंड का मौसम
30 तारीख तक पलामू, लातेहार जैसे जिले में हल्की बारिश और सेंट्रल झारखंड के कुछ जिले में अच्छी खासी कड़ाके की ठंड शाम में लग सकती है. इस तरह का मौसम 30 तारीख तक बना रहेगा. इसके बाद एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की एक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री तक जा सकती है, लेकिन आने वाले 48 घंटे तक लोगों को ठंड और बारिश से राहत मिलने की संभावना कम नजर आ रही है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.