रांची: झारखंड में धीरे-धीरे गर्मी की दस्तक फिर से देखने को मिल रही है. क्योंकि न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है. पिछले 24 घंटे में लोहरदगा, लातेहार और जमशेदपुर जैसे जिले का 13 से 15 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला का 8.3 डिग्री दर्ज किया गया. अगर सिर्फ गुमला को छोड़ दिया जाए तो अन्य जिलों में हल्की गर्मी का लोगों का एहसास होने लगा है.
झारखंड के न्यूनतम तापमान में हुई 3 डिग्री की बढ़ोतरी
झारखंड में आज न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि देखने को मिलेगी. क्योंकि 24 घंटे पहले तक न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री तक संभावना जताई गई थी, लेकिन आज यह बढ़कर 12-13 डिग्री के बीच हो गई है. ऐसे में कंकनी जैसी चीज देखने को नहीं मिलेगी. वहीं, खासतौर पर दक्षिणी जिले जैसे जमशेदपुर, सरायकेला, खरसावां यहां पर तो 15 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा सकता है. यानी कि यहां पर ठंड तो रात में न के बराबर पड़ रही है.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 27/12 | 133 |
| जमशेदपुर | 31/15 | 148 |
| धनबाद | 29/12 | 177 |
| बोकारो | 31/12 | 145 |
| पलामू | 32/10 | 140 |
नोट- ( ये आंकड़े सोमवार के हैं )
झारखंड के अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री की बढ़ोतरी
झारखंड में सिर्फ न्यूनतम तापमान में ही नहीं, अधिकतम तापमान में भी 3-4 डिग्री की वृद्धि देखने को मिल रही है. जहां पर यह तापमान 24 घंटे पहले तक 25 से 27 डिग्री के बीच था. वहीं, अब 29 से 33 डिग्री की रेंज में देखने को मिल रहा है. खासतौर पर पश्चिमी सिंहभूम और जमशेदपुर में 33 से 34 के बीच आज रह सकती है. ऐसे में दोपहर में तो स्वेटर भूल जाइये. यहां पर शाम में भी स्वेटर की जरूरत नहीं पड़ रही है.
दोपहर में हो रही है कड़ी धूप
वैसे इस बार के ठंड ने तो लोगों की हाड़ कंपा दी थी, लेकिन इस बार की गर्मी कैसी होगी. यह कहना मुश्किल है. क्योंकि अभी से ही दोपहर में पसीने आ रहे हैं. रांची समेत अन्य जिलों में एकदम कड़ी धूप देखने को मिल रही है. दोपहर में अब लोगों को स्वेटर की जरूरत बिल्कुल महसूस नहीं हो रही. हालांकि, हवाओं में हल्की ठंड जरूर है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.