पछुआ हवा बढ़ा रही है कंकनी
रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर पश्चिम से आ रही हवा. साथ ही, लद्दाख में और हिमालय एरिया में बर्फबारी होने की वजह से यहां पर अधिक ठंड देखी जा रही है. फिलहाल यहां बर्फबारी जारी है. इसलिए यहां भी शीतलहर और घना कोहर देखने को मिल रहा है. यह दौर फिलहाल 27 तारीख तक चलता रहेगा. इस दौरान लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 22/7 | 161 |
| जमशेदपुर | 25/11 | 197 |
| धनबाद | 22/9 | 270 |
| बोकारो | 23/ 5 | 200 |
| पलामू | 23/ 5 | 190 |
नोट- (ये आंकड़े गुरुवार के हैं)
आज 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
झारखंड में आज खासतौर पर 11 जिलों में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इनमें रांची, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गढ़वा, गुमला व पलामू जैसे जिले शामिल हैं. जहां आज अच्छी खासी शीतलहर देखने को मिलेगी. सुबह में 8:00 बजे तक घना कोहरा, दोपहर में भी सनसनाती हवा को लेकर इन जिले के लोगों को खास सावधान रहने की जरूरत है. मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है.
इन जिलाों का तापमान पहुंच 4 डिग्री
आज खासतौर पर पलामू, गुमला, गढ़वा जैसे जिलों में 4 डिग्री न्यूनतम तापमान की संभावना जताई गई है. यानी कि इन जिलों में आज रात में कश्मीर जैसी ठंड देखने को मिलेगी. वहीं, रांची, खूंटी, लोहरदगा जैसा अन्य जिलों में 6 से 7 डिग्री तक न्यूनतम तापमान रह सकता है. अब लगभग हर जिले का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास देखा जा रहा है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.