झारखंड के इन जिलों का न्यूनतम तापमान पहुंचा 16 डिग्री
आज झारखंड के दक्षिणी जिले के लोगों को गर्मी का एहसास होगा. क्योंकि, न्यूनतम तापमान यहां पर 16 डिग्री देखने को मिलेगा. जैसे जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा जैसे जिलें में 14 से 16 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा सकता है. वहीं, दोपहर में अच्छी खासी कड़ी धूप देखने को मिलेगी. साथ ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 27/12 | 187 |
| जमशेदपुर | 29/16 | 208 |
| धनबाद | 29/13 | 179 |
| बोकारो | 28/13 | 185 |
| पलामू | 27/ 12 | 190 |
रांची, पलामू… कई जिलों में रहेगी हल्की ठंड
वहीं, रांची, पलामू, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, लातेहार व लोहरदगा जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच देखने को मिलेगा. यानी यहां पर शाम के समय हल्की ठंड और रात में कंकनी महसूस हो सकती है. सुबह में इन जिलों में हल्का कोहरा भी देखने को मिलेगा. जबकि अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.
देवघर, धनबाद. इन जिलों मे रहेगी हल्की ठंड
देवघर, धनबाद, गोड्डा, गिरिडीह, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज इन जिलों में अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री के बीच रहेगा. जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच देखने को मिलेगा. यानी कि यहां पर शाम के वक्त एकदम हल्की ठंड रह सकती है. कंकनी जैसी स्थिति यहां नहीं रहेगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.