Jharkhand Aaj Ka Mausam : झारखंड में रांची, गुमला, चाईबासा समेत कई जिलों में तापमान बढ़ा है. हालांकि ठंड बिल्कुल कम हो गई है. यहां अब सनसनाती हवाओं का दौर खत्म हो चुका है. आइये जानते हैं आज झारखंड का मौसम कैसा रहेगा.
अब दोपहर में स्वेटर की नहीं है जरूरत
वहीं, अब दोपहर में कड़ी धूप है तो लोगों को हल्की-हल्की गर्मी भी लगने लगी है. बस एक पतला स्वेटर की ही जरूरत है. यहां कुछ लोग तो वह भी पहने हुए नहीं नजर आ रहे हैं. राजधानी रांची की बात करें तो यहां पर पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 26.1 व न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री दर्ज किया गया है. यानी कि अब कड़ाके की ठंड देखने को नहीं मिल रही है. सबसे अधिकतम तापमान चाईबासा में 31.2 डिग्री दर्ज किया गया है. यहां पर दोपहर में स्वेटर की भी जरूरत महसूस नहीं हो रही है.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 26/13 | 178 |
| जमशेदपुर | 30/13 | 182 |
| धनबाद | 28/14 | 180 |
| बोकारो | 28/11 | 190 |
| पलामू | 30/ 11 | 170 |
नोट- (ये आंकड़े सोमवार के हैं)
झारखंड में यहां 14 डिग्री तक पहुंचा तापमान
वहीं, देवघर, दुमका, हजारीबाग और रांची जैसे जिलों का न्यूनतम तापमान आज 14 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है. जबकि गुमला और खूंटी केवल यही दो जिले हैं, जिनका तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच है. बाकी अन्य जिलों का तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. ऐसे में अब लोगों को ठंड से आखिरकार राहत मिल ही गई है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.