Jharkhand Weather Today : झारखंड में शीतलहर से गुमला का तापमान 2.8 डिग्री पहुंच गया है. इसके अलावा रांची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी है. यहां इस समय सर्दी कश्मीर और मनाली जैसे पड़ रही है.
झारखंड में ठंड का सितम जारी
झारखंड की राजधानी रांची समेत खासतौर पर पलामू, खूंटी, लोहरदगा व लातेहार जैसे जिलों में शीतलहर को लेकर आज भी अलर्ट जारी है और कल भी येलो अलर्ट था. ऐसे में यहां पर हर गली मोहल्ले में आपको सिर्फ और सिर्फ हर थोड़ी दूरी पर अलाव ही नजर आएगा. क्योंकि, ऐसी बर्फली हवा है कि दोपहर के 3:00 के बाद भी घर से निकलना मुश्किल लग रहा है.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 21/7 | 164 |
| जमशेदपुर | 24/9 | 196 |
| धनबाद | 23/8 | 176 |
| बोकारो | 22/8 | 180 |
| पलामू | 23/6 | 190 |
( नोट- ये आंकड़े शनिवार के हैं )
28 दिसंबर से और गिरेगा पारा
झारखंड में यह जो ठंड है. यह तो सिर्फ ट्रेलर है. रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, अभी तो और जबरदस्त ठंड देखने को मिलेगी. जब 28 तारीख के बाद न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट देखने को मिलेगी. फिलहाल तो सिर्फ गुमला का न्यूनतम तापमान आपको दो डिग्री देखने को मिल रहा है, लेकिन आने वाले 2-3 दिनों के अंदर 2-4 डिग्री के अंदर लगभग हर एक जिलों का तापमान देखने को मिलेगा.
ठंड से रहें सावधान!
रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि यह जो समय है. यह फिलहाल ठंड का एकदम पीक समय है. फिलहाल का 10-15 दिन लोगों को काफी संभल के रहना होगा. बूढ़े, बच्चे और बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि जो यंग हैं. वह भी इस समय बीमार हो सकते हैं. किसान अपने फसल का ख्याल रखें और गर्म कपड़े का भरपूर सेवन करें.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.