Jharkhand Aaj Ka Mausam : झारखंड में रांची के मैकलुक्सिगंज में तापमान जीरो डिग्री पहुंच गया है. रांची मौसम विभाग ने देवघर, चतरा, पाकुड़ समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि कोहरे से कई फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं हैं.
जानें आज कैसा रहेगा मौसम
आज के मौसम के बारे में बात की जाए तो, आज खासतौर पर देवघर, चतरा, पाकुड़, गोड्डा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह व पलामू जिले में बर्फीली हवा और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां पर विजिबिलिटी मात्र 50 मी देखी जा सकती है. इन जिलों में तो धूप के लिए भी आपको 11-12 बजे तक का इंतजार करना पड़ेगा और कड़क धूप में भी बैठना मुश्किल है. क्योंकि बर्फीली हवा के चलते धूप में भी कांकनी का एहसास लोगों को देखने को मिल रही है. रांची मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/तापमान | AQI |
| रांची | 24/9 | 152 |
| जमशेदपुर | 25/12 | 194 |
| धनबाद | 23/12 | 314 |
| बोकारो | 22/9 | 190 |
| पलामू | 24/ 8 | 200 |
( नोट- ये आंकड़े मंगलवार के हैं )
सुबह में छाया घना कोहरा
सुबह में घने कोहरे का असर कुछ ऐसा है कि फ्लाइट्स को भी रद्द करनी पड़ रही है. ऐसे में रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगर आप सुबह में जल्दी निकलने वाले व्यक्ति है, तो सोच समझकर निकले. क्योंकि विजिबिलिटी अभी बहुत कम है. सावधान न रहने पर दुर्घटना हो सकती है.
फ्लाइट हो रहे हैं कैंसिल
कोहरे का असर विमानों के परिचालन पर भी पड़ा है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विभिन्न राज्यों के लिए उड़ान भरने वाली 13 फ्लाइटें विलंब से उड़ रही हैं. जबकि एक फ्लाइट (रांची-कोलकाता) रद्द कर दी गयी. रांची एयरपोर्ट से रांची-कोलकाता फ्लाइट सुबह 7:30 बजे की जगह 8:54 बजे, रांची-बेंगलुरु सुबह 8:55 बजे की जगह 10:31 बजे उड़ान भरी. एयरलाइंस अधिकारियों ने बताया कि कुहासा और एयर ट्रैफिक के कारण विमानों का आगमन देर से हुआ. इस वजह से दिनभर उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.