Jharkhand Weather Today : झारखंड में लगातार भीषण ठंड पड़ रही है. आज आईएमडी ने 6 जिलों में येलो तो 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. गुमला का तापमान तो 3 डिग्री पहुंच गया है. रांची मौमस विभाग ने लोगों को सावधान रहने की चेतावनी जारी की है.
गुमला का तापमान पहुंचा 3 डिग्री
झारखंड में बर्फीली हवा के कारण ठिठुरन ऐसा है कि अब गली मोहल्ले में लोग अलाव जलाकर काम चला रहे हैं.आज के मौसम की बात करें, तो आज तो संभावित तापमान गुमला का 3 डिग्री पहुंच गया है. वही, खूंटी और हजारीबाग में आज 4 डिग्री दर्ज किया गया है. यह तो संभावित है, इससे दो डिग्री कम भी होने की संभावना है.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 25/10 | 252 |
| जमशेदपुर | 25/10 | 219 |
| धनबाद | 23/10 | 338 |
| बोकारो | 24/ 8 | 200 |
| पलामू | 24/6 | 250 |
( नोट- ये आंकड़े शनिवार के हैं )
झारखंड के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
झारखंड के 6 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें पलामू, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, गढ़वा और गुमला है. वहीं, अन्य 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. जिनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम व सिमडेगा जैसे जिले शामिल है. यहां पर आपको दोपहर में भी शीतलहर से काफी सावधान रहनी की आवश्यकता है.
वहीं, झारखंड के इन जिलों में फिलहाल टेंपरेरी आश्रय घर बनाए गए हैं. जो लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं. क्योंकि यहां पर इन्हें रहने के साथ-साथ कंबल, चादर और तकिया यह सारी चीज मिल रही है. वह भी एकदम निशुल्क. प्रशासनिक अधिकारी रांची और बोकारो में रात के समय कंबल बाटते हुए नजर आ रहे हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.