Jharkhand Weather Today : झारखंड में कड़ाके की ठंड अब लगभग खत्म हो चुकी है. हालांकि खूंटी का तापमान 6.4 डिग्री बना हुआ है. वहीं, रांची, जमशेदपुर, धनबाद समेत कई जिलों में दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है.
खूंटी का तापमान पहुंचा 6.4 डिग्री
झारखंड में पिछले 24 घंटे में खूंटी का तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया. यहां पर 48 घंटे पहले तक 3 डिग्री के आसपास तापमान था. यानी कि न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री के बढ़ोतरी देखी गई है. राजधानी रांची समेत लातेहार व लोहरदगा जैसे जिलों में भी न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री के बीच पहुंच गया है. इन जिलों में दो दिन पहले तक 4 से 5 डिग्री तापमान देखा जा रहा था.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 28/12 | 172 |
| जमशेदपुर | 30/14 | 202 |
| धनबाद | 28/12 | 336 |
| बोकारो | 28/11 | 190 |
| पलामू | 30/ 10 | 180 |
नोट- ( ये आंकड़े रविवार के हैं )
अब ठंड से मिलेगी राहत
अगर हम आज के मौसम की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि संभव है. यही कारण है की संभावित तापमान सारे जिले का 11- 14 डिग्री के बीच में रहने की संभावना है. कोडरमा और जमशेदपुर का तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रहेगा. खूंटी का 13 डिग्री, लातेहार और लोहरदगा का 12 डिग्री पहुंच गया है. वहीं, रांची का 11 डिग्री दर्ज किया गया है. यानी कि अब रात में कड़ाके की ठंड देखने को नहीं मिलेगी.
रजाई-गद्दा अब हो रहा है अंदर
झारखंड में अब ठंड धीरे-धीरे घट रही है. इस वजह से अब लोग अपने भारी भरकम रजाई-गद्दा को भी वापस सुरक्षित रख रहे हैं. दोपहर में तो कड़ी धूप में स्वेटर की भी जरूरत नहीं पड़ रही है. अगर हम अधिकतम तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री डालटेनगंज का दर्ज किया गया है. आज भी 28- 29 डिग्री तक अधिकतम तापमान देखने को मिलेगा.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.