Jharkhand Weather Today: झारखंड के रांची, जमशेदपुर, देवघर, गोड्डा में फरवरी माह में ही भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो गई है. यहां का तापमान लगभग 33 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं, झारखंड के जंगल वाले इलाकों में जैसे गुमला, खूंटी, लोहरदगा में सुबह-शाम ठंड पड़ रही है. जहां गुमला का न्यूनतम 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है.
ख़बरें फटाफट
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में अब गर्मी दस्तक देने लगी है. दोपहर में तो आलम यह है कि कई लोग तो स्वेटर पहने हुए भी नजर नहीं आ रहे हैं. थोड़ी सी धूप में खड़े हो जाएं तो गर्मी और पसीना दोनों ही देखने को मिल रही है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अब दोपहर में स्वेटर की जरूरत ना के बराबर पढ़ रही है. सिर्फ रांची ही नहीं, बल्कि जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां, देवघर व गोड्डा जैसे जिले का भी यही हाल है. इसका मतलब है कि झारखंड में गर्मी ने दस्तक दे दिया है.
33 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान
झारखंड में जो खासतौर पर दक्षिणी जिले हैं, जिनमें पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा जिले आते हैं. वहां का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच देखा जा रहा है. जिस वजह से दोपहर में तो यहां पर स्वेटर भूल ही जाइये. हालांकि, सुबह-शाम हल्की ठंड एक पतली स्वेटर की जरूरत जरूर महसूस करवाती है, इससे अधिक नहीं. यहां का न्यूनतम तापमान भी 14 डिग्री के आसपास पहुंच गया है.
शहरों का तापमान और AQI
शहर
तापमान अधिकतम/न्यूनतम
AQI
रांची
27/11
152
जमशेदपुर
31/14
174
धनबाद
29/11
166
बोकारो
30/12
150
पलामू
30/ 10
145
नोट- ( ये आंकड़े गुरुवार के हैं )
झारखंड के जंगल वाले इलाके में अभी है ठंड
वैसे तो अब झारखंड से धीरे-धीरे एक बार फिर से ठंड की विदाई तय मानी जा रही है, लेकिन खासतौर पर जो जंगल वाले इलाके हैं, जिनमें गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, रांची, हजारीबाग और रामगढ़ जैसी इलाके आते हैं. वहां सुबह और शाम कंकनी महसूस हो रही है. गुमला में तो सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री भी दर्ज किया जा रहा है. वहीं, आज इन जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. यानी कि सिर्फ इन जिलों में आपको हल्की ठंड महसूस होगी. बाकी अन्य जिलों में स्थिति सामान्य पहुंच गई है.
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें