झारखंड में 23 फरवरी को मतदान, 27 को नतीजे
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, नगर निकाय चुनाव के लिए 23 फरवरी 2026 को मतदान कराया जाएगा. वहीं मतगणना के बाद 27 फरवरी 2026 को परिणाम घोषित किए जाएंगे. चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाएगी.
नामांकन से लेकर सिंबल आवंटन तक का शेड्यूल
चुनाव कार्यक्रम के तहत प्रत्याशी 29 जनवरी से 4 फरवरी तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे.
इसके बाद 6 फरवरी को नाम वापसी की अंतिम तिथि तय की गई है.
7 फरवरी को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह (सिंबल) आवंटित किया जाएगा.
बैलेट पेपर से और गैर दलीय आधार पर चुनाव
राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए जाएंगे. साथ ही चुनाव गैर दलीय आधार पर होंगे, यानी उम्मीदवार किसी राजनीतिक दल के चुनाव चिन्ह पर नहीं, बल्कि निर्दलीय रूप से मैदान में उतरेंगे.
झारखंड में आचार संहिता लागू
चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी 48 नगर निकाय क्षेत्रों में आचार संहिता प्रभावी हो गई है. अब इन क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की नई घोषणाओं, शिलान्यास और राजनीतिक कार्यक्रमों पर चुनावी नियम लागू होंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रशासनिक अधिकारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. अब सभी की नजर नामांकन प्रक्रिया पर टिकी है, जहां से चुनावी हलचल और तेज होने की उम्मीद है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.