Jharkhand Aaj Ka Mausam : झारखंड में कड़ाके की ठंड से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. यहां रांची के मैक्लुस्कीगंज का तापमान -0.5 डिग्री पहुंच गया है. वहीं, हजारीबाग का तापमान 2.9 डिग्री पहुंचा है. रांची मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है.
जानें क्यों बढ़ी है कड़ाके की सर्दी
रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, हिमालय में बर्फबारी के बाद आ रही सर्द हवा के साथ पश्चिमी हवा की रफ्तार बढ़ने से ठंड बढ़ी है. राज्य में न्यूनतम तापमान का पारा सामान्य औसत से 2 से लेकर 5 डिग्री तक नीचे आ गया है. वहीं, अधिकतम पारा सामान्य औसत से 3 से 6 डिग्री नीचे तक गिर गया है. इससे रात और दिन के दौरान ठंड बढ़ गई है.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 21/9 | 136 |
| जमशेदपुर | 24/9 | 110 |
| धनबाद | 22/9 | 145 |
| बोकारो | 22/ 6 | 150 |
| पलामू | 22/4 | 170 |
( नोट- ये आंकड़े शुक्रवार के हैं )
13 जिलों में शुक्रवार को शीत दिवस
झारखंड के 13 जिलों में शुक्रवार को शीत दिवस रहेगा. इन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और लातेहार शामिल हैं. इन जिलों में रात के दौरान शीतलहर चलेगी. यानी शीतलहर 24 घंटे चलेगी. यानी कि दोपहर के कड़ी धूप में भी आपको बर्फीली हवा सनसनाती हुई देखने को मिलेगी.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.