11 तारीख को महसूस होगी गर्मी
रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 10 मार्च तक बारिश वज्रपात यह सारी चीजें देखने को मिलेंगी, लेकिन 11 तारीख के बाद से आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अचानक से दो से चार डिग्री तक की वृद्धि देखने को मिलेगी और लोगों को एकाएक गर्मी का एहसास होगा.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 32/20 | 164 |
| जमशेदपुर | 35/23 | 159 |
| धनबाद | 32/21 | 151 |
| बोकारो | 34/22 | 156 |
| पलामू | 36/20 | 165 |
नोट- ( ये आंकड़े मंगलवार के हैं )
बारिश से पूर्वी जिलों को मिली गर्मी से राहत
पूर्वी जिले जिसमें खासतौर पर देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, गिरिडीह व धनबाद आते हैं. जहां अधिकतम तापमान 24 घंटे पहले तक 36 डिग्री तक चला गया था, लेकिन अब यह 31-32 डिग्री तक देखा जा रहा है. बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है. आज भी इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात देखने को मिल सकता है. आज इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
3 येलो अलर्ट, 2 ऑरेंज अलर्ट जारी
झारखंड में पिछले 24 घंटे में खासतौर पर बोकारो, धनबाद, सरायकेला खरसावां और जमशेदपुर जैसे जिलों के लिए समय-समय पर येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज दोपहर के 2:00 बजे से शाम के 6:00 के बीच 3 येल्लो अलर्ट और 2 ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है. खासतौर पर वज्रपात से लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई है. आज भी इन जिलों में कुछ ऐसी स्थिति रहेगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.