वहीं प्रति किलो चांदी 2,60,000 रुपये के भाव से बिक रही है. जबकि कल शुक्रवार को चांदी 2,56,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बेची गई थी. यानी इसके भाव में 4,000 रुपये की तेजी आई है.
सोना हुआ महंगा
रांची में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 1,25,300 रुपये था, जबकि आज इसकी कीमत 1,26,350 रुपये है. यानी इसके भाव में 1,050 रुपये की तेजी है. वहीं 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 1,31,570 रुपये के भाव से खरीदा गया था. आज इसकी कीमत 1,32,670 रुपये है. यानी इसके भाव में 1,100 रुपये की तेजी है.
बोकारो, देवघर में कितनी है कीमत
बोकारो में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,27,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 24 कैरेट सोने का भाव 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलो है. जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,23,800 रुपये, 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,35,150 रुपये और चांदी 2,36,410 रुपये प्रति किलो है.
वहीं देवघर की बात करें तो यहां 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम की कीमत 1,24,621 रुपये और 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,35,950 रुपये है, जबकि चांदी 2,36,410 रुपये प्रति किलो के रेट से बिक रही है.
सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
सोने के गहने खरीदते समय क्वालिटी को नजरअंदाज न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क तय करती है. सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिन्हें देखकर और समझकर ही सोना खरीदना चाहिए.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.