ऐसी शादी से बर्बाद होगी जिंदगी
ऐसे में रांची के जाने-माने ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे बताते हैं कि ऐसा कई बार देखा जाता है. ऐसे में शादी करने के पहले लड़का या फिर लड़की की कुंडली में आपको दो से तीन चीज जरूर देखनी चाहिए. अगर ये दो से तीन चीजें हैं, तो आपको शादी नहीं करनी चाहिए. इससे अच्छा है कि आप जिंदगी भर अकेले रहें. क्योंकि, ऐसी शादी करके पूरी जिंदगी बर्बाद हो सकती है.
ये 3 प्लेसमेंट साधारण व्यक्ति भी चेक कर सकता है
उन्होंने बताया, साधारण व्यक्ति को केंद्र और त्रिकोण यह सारी चीजें समझ में नहीं आतीं. लेकिन कुछ चीजें एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति आसानी से समझ लेगा. आपको बस सारे ग्रहों को देखना है कि वे कहां पर बैठे हुए हैं और आप यह देखिए कि राहु और केतु कहां पर और किसके साथ बैठे हुए हैं. मान लीजिए, आप यह देख लीजिए कि सेवंथ हाउस का लॉर्ड कौन सा है. क्योंकि, सेवंथ हाउस शादी और पार्टनर से संबंधित होता है.
आपको किसी भी एप्लीकेशन में मिल जाएगा कि सेवंथ हाउस या फिर किसी और हाउस का स्वामी कौन सा है. तो सेवंथ हाउस का जो स्वामी है, वह राहु और केतु के साथ एक ही हाउस में तो नहीं बैठा हुआ है. मतलब कि मान लीजिए, अगर सेवंथ हाउस का जो स्वामी है वह जुपिटर है और वह केतु के साथ बैठा है या राहु के साथ बैठा है, तो फिर समस्या है.
देखिए कि मंगल कहां बैठा हुआ है
दूसरी चीज, आप यह देखिए कि मंगल कहां बैठा हुआ है. अगर मंगल के साथ राहु और केतु बैठे हुए हैं, तो सावधान हो जाइए. ऐसा जो व्यक्ति होता है, वह गुस्सा बहुत ज्यादा करता है. इतना गुस्सा करता है कि सामने वाले का गला भी दबा दे. उसको अपनी ऊर्जा पर कोई नियंत्रण नहीं रहता. यह प्लेसमेंट वाले लोग ऐसे होते हैं कि घरेलू हिंसा, चप्पल-जूते की पिटाई जैसी जो हिंसा आप देखते हैं, वह इसी प्लेसमेंट के लोग होते हैं.
शुक्र के साथ राहु तो नहीं बैठा
एक और चीज बस देख लें कि शुक्र के साथ राहु तो नहीं बैठा हुआ है. अगर बैठा हुआ है, तो फिर दिक्कत है. दरअसल, शुक्र के साथ राहु व्यक्ति को थोड़ा वासना की तरफ ले जाता है. ऐसा व्यक्ति अपनी वासना में कंट्रोल में नहीं रहता. ऐसे में आपने देखा होगा, शादी के बाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर इसी योग के कारण होता है. ऐसे व्यक्ति के लिए किसी एक के साथ पूरी जिंदगी रहना नामुमकिन हो सकता है.
इन बातों से बनेगी बात
अगर ये तीन प्लेसमेंट आपने चेक कर लिया और यह तीन प्लेसमेंट आपके पार्टनर की कुंडली में नहीं है, तो फिर आप शादी कर सकते हैं. मतलब, काफी हद तक वह व्यक्ति शादी के लिए सही रहेगा. हालांकि, शत-प्रतिशत सही तो कोई नहीं होता. लेकिन फिर भी अब जिंदगी आराम से कट सकती है. कोई गंभीर समस्या या फिर घरेलू हिंसा जैसी समस्या देखने को नहीं मिलेगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.