Ranchi Best Government Schools: रांची में कुछ ऐसे सरकारी स्कूल हैं जोकि प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देते हैं. कई बार यहां के स्टूडेंट्स पूरे झारखंड में 95% से ऊपर लाकर टॉपर भी बनते हैं. यहां की साफ-सफाई और आधुनिक फैसिलिटी देखकर आप चौंक जाएंगे. सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों के मन में जो इमेज है, वो इन स्कूलों में आकर बदल जाती है.
सबसे पहला नाम आता है रांची के हटिया में स्थित राजकीय उच्च मध्य जिला स्कूल का. स्कूल के प्रिंसिपल खुद इंस्पिरेशन का सोर्स हैं क्योंकि वे खुद किडनी ट्रांसप्लांट किए व्यक्ति हैं. इनका नाम है हीराकांत झा. ये बताते हैं हमारे स्कूल में आपको 30 से 40% बच्चे ऐसे मिलेंगे जो बोर्ड में 90% से ऊपर लाते हैं. है यह है सरकारी स्कूल लेकिन आप एक बार राउंड लगाकर देख लीजिए, आपको प्राइवेट से कम नहीं लगेगा, सारी फैसिलिटी यहां पर हैं.

यहां पर केमिस्ट्री से लेकर फिजिक्स, इंग्लिश, मैथ्स सब चीज केअनुभवी टीचर हैं. वैसे टीचर जो 20 सालों से पढ़ाते आ रहे हैं. क्लासरूम में स्मार्ट क्लास लगा हुआ है. पूरा स्कूल सीसीटीवी कैमरा से लैस है. यहां पर बायोलॉजी लैब से लेकर केमिस्ट्री लैब और साइंस रूम जैसी आधुनिक चीजें देखने को मिलेंगी.

इसके अलावा राजकीय उच्च विद्यालय जो केरम गांव में स्थित है, ये चारों तरफ पहाड़ के बीच में बसा हुआ है. इसकी खूबसूरती भी देखने लायक है. यहां पर 3 साल के बच्चे संस्कृत का श्लोक सुनाते हैं. इस स्कूल में आप आएंगे तो आपको लगेगा कि देहरादून आ गए हैं. एकदम पहाड़ों की तलहटी पर बसा हुआ है, ठंडी हवा और बाहर का गजब का खूबसूरत नजारा दिखता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां पर छोटे-छोटे बच्चे रामायण से लेकर भगवत् गीता ये सब आपको सुना देंगे. आपको आश्चर्य होगा इतना छोटा बच्चा आखिर सीखा कैसे. यहां के टीचर बताते हैं कि हम लोग बच्चों के भीतर संस्कार देने का काम अधिक करते हैं. क्योंकि, पढ़-लिखकर भले वे बड़े व्यक्ति बन जाएं लेकिन संस्कार नहीं होगा तो एक बेहतरीन समाज का निर्माण नहीं हो सकता.

यहां के प्रिंसिपल दिनेश बताते हैं, यह पूरा का पूरा जो स्कूल है उसको बच्चे खुद साफ-सफाई करते हैं. सबकी अलग-अलग ड्यूटी होती है. जैसे कि ट्यूसडे को कोई और ग्रुप और वेडनेसडे को कोई और, इस तरीके से सारे लोग मिलकर अपने-अपने तय दिन में काम करते हैं. आपको एक पेपर तक भी फेंका हुआ नहीं मिलेगा. डिसिप्लिन ऐसा कि आप जब आएंगे तो आपको लगेगा स्कूल बंद है. क्योंकि, जरा सा शोर सुनाई नहीं देगा.

वहीं, तीसरा स्कूल है रांची के शहीद चौक स्थित जिला स्कूल. यहां से तो आईपीएस आईएएस निकल चुके हैं. यहां पर भी पढ़ाई एकदम उच्च क्वालिटी की होती है. टाइम पर होमवर्क देना , एग्जाम से लेकर करियर काउंसलिंग हर एक चीज यहां पर देखने को मिलती है. यहां के बच्चों के ड्रेस में आपको एक हल्का दाग तक देखने को नहीं मिलेगा. सिर्फ पढ़ाई नहीं बल्कि,पर्सनालिटी पर भी अधिक जोर दिया जाता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.