Animal Care Tips: रांची की पर्मिला सिर्फ 2 गाय-भैंस से रोज 15-20 लीटर दूध बेचती हैं. उन्होंने बताया कि दूधोरी, दलिया, हरा चारा और नीम पानी से देखभाल कर जानवरों को स्वस्थ रखती हैं.
पर्मिला ने लोकल 18 से बताया कि वह सुबह नाश्ते में अपने गाय और भैंसों को दूधोरी देती हैं. ये गाय भैंस का बहुत ही पौष्टिक नाश्ता होता है, जो आपको बाजार में मिल जाएगा. उसे आपको गर्म पानी में अधिक गर्म नहीं, जितना बरदास हो पाए. उतने पानी में आपको आधे घंटे के लिए भीगा कर छोड़ देना है और फिर इसको नाश्ते में दे देना है. हफ्ते में कम से कम 3 दिन यह नाश्ते में वह इसे देती हैं.
दलिया में होती है प्रोटीन की मात्रा
इसके अलावा जो दलिया होती है. वह सुबह में कभी-कभी बना कर दे देती हैं. क्योंकि, दलिया में प्रोटीन की मात्रा काफी अच्छी होती है तो गाय और भैंस के लिए यह जो नाश्ता है. वरदान से कम नहीं है. हफ्ते में 3 दिन ये नाश्ता देती हैं. वहीं, खासतौर पर लंच में हरा चारा होता है. एकदम हरा फ्रेश घास देती हैं. इससे दूध की मात्रा काफी अच्छी बनी रहती है.
जानें कैसे गाय को हैं नहलाती
इसके अलावा यह काम वह हर तीसरे दिन करती हैं. वह यह है कि नीम की पत्ते को पानी में उबालकर जो नीम का पानी बनता है. उससे गाय को नहलाती हैं, गाय को हर दिन नहलाया जाता है. जहां नहलाते समय यह नीम का पानी उसमें डाल दिया जाता है. खासतौर पर जो उसका थन होता है. उसमें आपको थोड़ा नीम तेल से मसाज करिए और नीम के पानी से धो दीजिए. ऐसे में किसी भी तरह का इन्फेक्शन होने खतरा न के बराबर रहता है. इसलिए उनकी गाय जल्दी बीमार नहीं पड़ती है.
जानें कितना दूध देती है गाय
पर्मिला बताती हैं कि बस इन्हीं बातों का विशेषतौर पर ध्यान रखती हैं. वह इन बातों को एकदम फॉलो करती हैं. एक दिन भी बिना नागा किये. यह सारी चीज करती रहती हैं ब्रेकफास्ट और लंच कुछ भी है तो वह आपको एकदम टाइम पर देना होता है. अगर आप 8:00 बजे देते हैं तो 8:00 बजे दीजिए, फिर 8:10 में मत दीजिए. इस टाइम को भी फॉलो करती हैं. यही कारण है की एक गाय से तीन लीटर और शाम में फिर से 3 लीटर आराम से दूध निकल आता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.