राजस्थान में सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही गर्मी तेज होने लगी। लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। बुधवार को पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अधिकांश शहरों का तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। रात में भी कई शहरों का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहा। मौसम विशेषज्ञों ने राज्य में अगले एक सप्ताह आसमान साफ रहने, तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में पश्चिमी जिलों में सामान्य से ज्यादा गर्मी रही। जैसलमेर, जोधपुर, पाली, बीकानेर, बाड़मेर, जालोर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। बाड़मेर में बुधवार अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। जयपुर, बीकानेर समेत कई शहरों में सुबह-शाम की सर्दी गायब दिन में तेज गर्मी के बाद सुबह-शाम की हल्की सर्दी भी गायब हो गई। जयपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 18.2, बाड़मेर में 19.6, बीकानेर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। डूंगरपुर में 17.8, प्रतापगढ़ में 17.1, चित्तौड़गढ़, उदयपुर में 16.6, जैसलमेर में 16.3 और जोधपुर में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.