चौथ का बरवाड़ा कस्बे में चौथ माता मंदिर मार्ग स्थित खातालाब मैदान में वन विभाग ने 90 से अधिक दुकानों को हटा दिया गया था। लव कुश वाटिका के निर्माण कार्य होने की बात कहकर वन विभाग ने यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों में गहरी नाराजगी है। इस मामले को लेकर सभी दुकानदारों ने बुधवार को कस्बे के प्रमुख मार्गो से होकर विरोध रैली निकाली और एसडीएम को वन मंत्री के नाम ज्ञापन देकर दोषी वन विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई करने व वापस दुकान आवंटित किए जाने की मांग की। दुकानदारों ने 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। आमरण अनशन की दी चेतावनी चौथ का बरवाड़ा में चौथ माता मंदिर मार्ग पर बड़ी संख्या में पूजा प्रसाद व खिलौने की दुकान लगाकर दुकानदार कार्य कर रहे थे। वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि यह भूमि वन विभाग की है और लव कुश वाटिका के निर्माण कार्य के लिए दुकानदारों से स्वयं अपनी अस्थाई दुकानें हटाने के नोटिस दिए गए। इसके बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 90 के करीब दुकानों को हटा दिया। जिसके बाद से ही जिन दुकानों को हटाया गया है। उन दुकानदारों की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि वह सालों से यहां पर पूजा प्रसाद बेचकर अपना जीवन यापन कर रहे थे। विभाग की कार्रवाई से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है तथा रोजगार का संकट भी खड़ा हो गया है। इसी को लेकर सभी दुकानदार सुबह करीब 11:00 चौथ माता मेला मैदान से विरोध रैली के रूप में रवाना हुए और एसडीएम कार्यालय पर जाकर प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने एसडीएम को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं निष्पक्ष जांच करने, रोजगार को देखते हुए वापस दुकानों का आवंटन करने आदि मांगों को लेकर वन मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। साथ ही बताया कि यदि 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा और आमरण अनशन भी किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.