दिल्ली में हुए कार बम धमाके के बाद राजस्थान पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी बीच नाथद्वारा के श्रीनाथ मंदिर से महज चार किलोमीटर की दूरी पर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। इसको अवैध तरीके से पिकअप में ले जाया जा रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आमेट से नाथद्वारा ले जाया जा रहा था विस्फोटक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह पिकअप वाहन में लोड किया गया था। पिकअप वाहन आमेट क्षेत्र से नाथद्वारा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान छापा मारकर इससे विस्फोटक जब्त किया गया। पिकअप में भरे विस्फोटक की मात्रा को देखकर पुलिस दंग रह गई। इसके बाद पूरे विस्फोटक सामाग्री को वाहन से नीचे उतारा गया। विस्फोटकों को कार्टन में रखा गया था। पुलिस के अनुसार इसकी मात्रा इतनी अधिक है कि इससे धमाका किया जाता तो करीब 10 किलोमीटर के क्षेत्र में असर दिखाई देता।

पढ़ें: कुड़ी भगतासनी थाने में वकील से दुर्व्यवहार मामला, हाईकोर्ट सख्त, SHO सस्पेंड; IPS अधिकारी करेंगे जांच

काउंटिंग और विस्फोटक की नेचर की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिकअप में मौजूद विस्फोटक की गिनती की जा रही है। इसके बाद इसका वजन मापा जाएगा। ये भी पता किया जा रहा है कि विस्फोटक वाहन में लोड कहां से हुआ था और इसकी डिलेवरी कहां होनी थी। बरामद की गई सामाग्री का आकलन किया जा रहा है कि इसका उपयोग कहां-कहां किया जाता है। इसकी क्षमता की भी जांच कर रही है।

पूरे मामले में पिकअप चालक से पूछताछ की जा रही है। कुछ नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं को गंभीरता से खंगाल रही है। फिलहाल वाहन चालक व संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ जारी है।

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.