Rajasthan News: यमुना जल समझौते को लेकर राजस्थान में जबरदस्त सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। एक तरफ कांग्रेस लगतार इसे लेकर सरकार पर हमले कर रही है। वहीं सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने भी अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर जोरदार पलटवार किया है। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने गोविंद सिंह डोटासरा के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डोटासरा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे वास्तव में शेखावाटी में पानी चाहते हैं या केवल नकारात्मक बयानबाज़ी ही उनका मकसद है। रावत ने कहा कि कांग्रेस की नीयत यमुना जल समझौते पर शुरू से ही संदेहास्पद रही है, और सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस सरकार ने इस समझौते के लिए एक भी पत्र तक नहीं लिखा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.