अंधविश्वास में अमानुष बना पति: दो पत्नियों के साथ क्यों किया ऐसा? तीसरी पर दोस्त-रिश्तेदारों से संबंध बनाने का डाल रहा था दबाव
भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बा निवासी युवक दिलखुश पर तांत्रिकों के कहने पर अपनी तीसरी पत्नी को प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप है। यह आरोप उसकी पत्नी ने लगाए हैं। पीड़िता पायल जैन ने पुलिस को दी शिकायत में पति और ससुरालियों को लेकर कई गंभीर खुलासे किए हैं। शिकायत के आधार पर आसींद थाने में पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

2 of 10
पति व अन्य लोगों के साथ पीड़िता पायल जैन
– फोटो : अमर उजाला
तीसरी शादी के बाद हालात आए सामने
जानकारी के मुताबिक, आसींद कस्बे के एक संभ्रांत परिवार से जुड़े युवक दिलखुश बुरड़ की पहले ही दो शादियां हो चुकी थीं। इसके बाद उसने लाडपुरा निवासी पायल जैन से 17 नवंबर 2024 को तीसरी शादी की थी। विवाह समारोह लाडपुरा में आयोजित किया गया था। शुरुआती समय में पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य बताए गए, लेकिन कुछ समय बाद युवक तांत्रिकों के संपर्क में आ गया, जिसके बाद उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा।

3 of 10
पीड़िता पायल जैन को पति ने घर से निकाला
– फोटो : अमर उजाला
पांच शादियों से किस्मत सुधरने की बात पर बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि तांत्रिकों ने युवक को यह कहकर गुमराह किया कि उसकी किस्मत और जीवन की स्थिति तभी सुधरेगी जब वह पांच शादियां करेगा। पीड़िता का आरोप है कि इस बात को सच मानते हुए दिलखुश बुरड़ ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला के अनुसार पति आए दिन मारपीट करता था और मानसिक रूप से परेशान करता था। हालात धीरे-धीरे इतने बिगड़ गए कि अंततः उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।

4 of 10
पति की करतूतों से मायूस पीड़िता पायल
– फोटो : अमर उजाला
पैसों की मांग और दूसरों से संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप
पीड़िता पायल जैन ने आरोप लगाया कि पति ने उससे करीब दस लाख रुपये की मांग की। इसके अलावा उस पर अपने ननदोई और दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव भी डाला गया। महिला के अनुसार जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ और अधिक दुर्व्यवहार किया गया और आखिरकार उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह आसींद कस्बे में किराए के मकान में रहकर किसी तरह अपना गुजारा कर रही थी।

5 of 10
पति दिलखुश के साथ पीड़िता पायल जैन
– फोटो : अमर उजाला
समझौते की कोशिशें भी नहीं हुई सफल
महिला का कहना है कि उसने कई बार ससुराल पक्ष से समझौते का प्रयास किया, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। उसका आरोप है कि पति ने उनके वैवाहिक संबंध को लिव-इन रिलेशन बताकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की। महिला के अनुसार जिस पुश्तैनी मकान में वह शादी कर आई थी, उसे भी बेच दिया गया और उसके घर के सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया गया।
About the Author
Related
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.