Rajasthan Assembly Session Live : विधानसभा में आज जलजीवन मिशन को लेकर बहस की संभावना, अपनों के बीच घिरी सरकार
सदन में आज ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। विधायक कालीचरण सराफ ने जल जीवन मिशन (JJM) में वित्तीय और निर्माण संबंधी अनियमितताओं को लेकर प्रस्ताव लगाया है। वहीं विधायक चेतन पटेल ने पीपल्दा क्षेत्र में विमुक्त, घुमंतु और अर्ध-घुमंतु आवासविहीन लोगों को भूखंड/पट्टा आवंटन के मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया है।
इसके अलावा गृह विभाग की अधिसूचना सदन के पटल पर रखी जाएगी। उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ राजस्थान इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। वन मंत्री संजय शर्मा कैंपा प्राधिकरण राजस्थान का वार्षिक प्रतिवेदन रखेंगे।
समितियों के प्रतिवेदन भी आज सदन में रखे जाएंगे। पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति और पुस्तकालय एवं सरकारी आश्वासन समिति के प्रतिवेदन पटल पर रखे जाएंगे। बजट 2026 पर चर्चा आज भी जारी रहेगी, जिसमें सदन के सदस्य अपने विचार रखेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.