सौम्या चौरसिया , रानू साहू ,सूर्यकांत तिवारी एवं अन्य सभी आरोपियों को मिली सर्वोच न्यायालय से कोल घोटाले में जमानत मिल गई है. अभी तक सौम्या, रानू और सूर्यकांत अंतरिम जमानत पर बाहर थे. इनकी जमानत का आदेश चीफ जस्टिस सूर्यकांत एवं जस्टिस जयमाला बगाची की न्यायालय से मिला है. अभियुक्तों की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे हर्षवर्धन परघनीया शशांक मिश्रा तुषार गिरी मुक्त गुप्ता एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे थे. राज्य शासन की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी और साथ राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता रवि शर्मा उपस्थित रहे.