रायपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन पकड़ने पहुंचे युवक को पांच लुटेरों ने घेरा और सिर में चाकू मारकर मोबाइल लूट लिया। लहूलुहान हालत में युवक जीआरपी थाना पहुंचा और अज्ञात लुटेरों के खिलाफ शिकायत दी है। जीआरपी ने घटनाक्रम के बाद केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक का नाम अफसरों का नाम गजालुदीन बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पीड़ित गजालुदीन ने पुलिस को बताया, कि वो मौदहापारा क सुभाष नगर इलाके में रहता है। नागपुर जाने लिए के रविवार की रात 9.30 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे था। वाे प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था, इस दौरान पांच आरोपियों ने उसके घेरा और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके सिर और हाथ में चाकू से हमला करके लहूलुहान किया और जेब मे रखे 8 हजार रुपए नकद और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। अफसरों ने शुरू की जांच पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी के अफसरों ने विवेचना शुरू कर दी है। विवेचना अधिकारियों ने बताया,कि लुटेरों की पहचान और उनका पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, आसपास के स्टाफ और यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। पढ़े FIR की कॉपी
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.