Raipur News: शक्ति वाला वेलफेयर फाउंडेशन के नवनियुक्त सदस्यों एवं पदाधिकारी का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवीन सदस्यों एवं पदाधिकारी को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्प कुछ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत नए सदस्यों को प्रेरित करना एवं उनके योगदान को सम्मानित करना रहा।
संस्था की अध्यक्ष श्वेता ठाकुर ने इस दौरान कहा कि संगठन का उद्देश्य सेवा समर्पण एवं सहयोग के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। अतिथियों ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए समाज सेवा में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।
इस दौरान हिरदेश कौशिक उपाध्यक्ष , अनुराग तूरे उपाध्यक्ष, अभिषेक ठाकुर सचिव, मीना सेन सहसचिव, गोदावरी सेन , झरना प्रधान, नीना परमार,धनेंद्र बिसेन, माधुरी वर्मा समेत संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।