Indian Railways Price Hike 2025: भारतीय रेलवे ने आज से यात्री किराए में हल्की बढ़ोतरी लागू कर दी है. हालांकि यह बढ़ोतरी सीमित है ताकि आम यात्रियों पर ज्यादा असर न पड़े। रेल मंत्रालय ने कहा कि उपनगरीय (लोकल) ट्रेनों और सीजन टिकट के किराए में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आइए जान लेते हैं क्या-क्या बदलाव किए गए हैं.
साधारण स्लीपर और प्रथम श्रेणी में किराया सिर्फ 1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है. वहीं, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी और नॉन-एसी दोनों श्रेणियों के किराए में अधिकतम 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है. इसका मतलब है कि अगर कोई यात्री 500 किलोमीटर की यात्रा करता है, तो उसे करीब 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे. यह नई किराया दरें राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत समेत सभी प्रमुख ट्रेनों पर लागू होंगी. हालांकि, राहत की बात यह है कि आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट चार्ज और जीएसटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
रेलवे ने साफ किया है कि नई दरें 26 दिसंबर 2025 से बुक होने वाले टिकटों पर लागू होंगी. जो टिकट पहले से बुक किए जा चुके हैं, उन पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा और वे सुरक्षित रहेंगे.
छत्तीसगढ़ में किराया बढ़ोतरी का असर
छत्तीसगढ़ के यात्रियों पर भी इस बढ़ोतरी का हल्का असर पड़ेगा.
बिलासपुर से रायपुर (110 किमी) के बीच मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में 2 से 3 रुपये तक किराया बढ़ेगा, जबकि साधारण द्वितीय श्रेणी में कोई बदलाव नहीं होगा.
रायपुर से दुर्ग (40 किमी) की यात्रा पर मेल-एक्सप्रेस में 1 रुपये से भी कम का असर पड़ेगा.
रायपुर से कोरबा (200 किमी) जाने पर मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में लगभग 4 रुपये अधिक देने होंगे.
रायपुर से रायगढ़ (250 किमी) की यात्रा पर करीब 5 रुपये अतिरिक्त लगेंगे.
वहीं रायपुर से अंबिकापुर (350 किमी) के सफर में 6 से 7 रुपये तक किराया बढ़ सकता है.
रेल मंत्रालय ने 21 दिसंबर को किराया बढ़ाने की घोषणा की थी और अब इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी बहुत मामूली है और इससे यात्रियों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.