छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा को जमानत मिल गई है. इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने लखमा को जमानत मिलने पर खुशी जताई है. इसके अलावा उन्होंने सरकार पर साजिश का आरोप भी लगाया है. उन्होंने कहा कि एक आदिवासी को एक साल जेल में रखा गया, सच्चाई की जीत हुई है.