ED Major Action: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है. रायपुर जोनल ऑफिस ने PMLA के तहत 21.45 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां अटैच की हैं. यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों और दुबई तक फैले सट्टेबाजी सिंडिकेट की जांच का हिस्सा है.
प्रवर्तन निदेशालय, रायपुर जोनल ऑफिस ने MOB केस में बड़ी कार्रवाई की है. ED ने 98.55 लाख रुपये की चल संपत्ति और भारत व दुबई में स्थित कुल 27 अचल संपत्तियों को अटैच किया है. इन संपत्तियों में आवासीय मकान, व्यावसायिक दुकानें, कृषि भूमि और लग्जरी अपार्टमेंट शामिल हैं.

ED की जांच में सामने आया है कि महादेव ऑनलाइन बुक का मुख्य प्रमोटर रवि उप्पल फिलहाल फरार है और दुबई से नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था. उसके नाम से दुबई के एट्रिया रा में स्थित करीब 6.75 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी संपत्ति को अटैच किया गया है.

इस मामले में रजत कुमार सिंह, सौरभ आहूजा और विशाल रमानी जैसे पैनल ऑपरेटरों की करोड़ों की संपत्तियों को अटैच किया गया है. ED के अनुसार इन लोगों ने सैकड़ों पैनल संचालित कर 15 से 30 करोड़ रुपये तक की अपराध की आय अर्जित की थी. भिलाई और दुर्ग में स्थित अचल संपत्तियां भी कार्रवाई की जद में आई हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जांच में सामने आया कि विनय कुमार और हनी सिंह ने सट्टेबाजी ऐप्स का फर्जी प्रचार कर अवैध कमाई की. ED ने जयपुर और नई दिल्ली में इनके आवासीय मकानों के साथ महिंद्रा थार और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियों को भी अटैच किया है.

ED के अनुसार महादेव ऑनलाइन बुक केस में अब तक 2,621 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां जब्त, फ्रीज या अटैच की जा चुकी हैं. मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच प्रॉसिक्यूशन शिकायतों में 74 संस्थाओं को आरोपी बनाया गया है. जांच अभी भी जारी है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.