Raipur News: रायपुर के सुंदर नगर में कुत्ते को समोसा सूंघाने के विवाद में युवक और नाश्ता सेंटर संचालक के बीच मारपीट हो गई. संचालक ने ट्रे में वापस रखे समोसे पर आपत्ति जताई, जिसपर विवाद बढ़ गया. आरोपी बहन ने भी…
अक्षय ने उसी समोसे को फिर ट्रे में रख दिया. दुकान संचालक ने इस पर आपत्ति जताई, तो अक्षय ने विरोध करने पर उसे जमकर पीट दिया. जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक ने ग्राहकों को साफ-सुथरा नाश्ता परोसने का दावा किया. उसने बताया, “युवक ने समोसा कुत्ते के मुंह के पास ले जाकर सूंघाया, फिर ट्रे में रख दिया. जब मैंने मना किया, तो गुस्से में आकर उसने मुक्के बरसाए. मेरी नाक से खून बहने लगा.”
आरोपी की बहन के आरोप…
दूसरी ओर, अक्षय की बहन नेगी ने भाई के बचाव में कहा, “भाई ने तो मजाक में कुत्ते को दिखाया था, संचालक ने बिना पूछे गाली दी और झगड़ा किया. हमारी शिकायत पर कार्रवाई होनी चाहिए.” घटना के बाद अक्षय की बहन ने डीडी नगर थाने में संचालक के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आईपीसी की धारा 323 (चोट पहुंचाना) और 294 (अश्लील शब्द) का उल्लेख है.
दोनों पक्षों की हो रही जांच
वहीं, दुकान संचालक ने भी युवक पर हमला करने का आरोप लगाते हुए काउंटर केस दर्ज कराया. थाना प्रभारी ने बताया, “दोनों पक्षों की मेडिकल जांच कराई जा रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. शांति बनाए रखने के लिए दोनों को समझाया गया है. आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर होगी.”
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.