कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने कार्य समय पर, पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति, DEAF एवं निष्क्रिय बैंक खातों की स्थिति तथा जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों की समीक्षा क
DEAF एवं निष्क्रिय खातों की समीक्षा बैठक जिले के सभी राष्ट्रीयकृत, निजी और सहकारी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लंबे समय से बंद या निष्क्रिय खातों की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बैंकों को निर्देश दिया कि वे विशेष अभियान चलाकर खाताधारकों से संपर्क करें और KYC व री-KYC की प्रक्रिया पूरी कर अधिक से अधिक खातों को फिर से चालू करें। उन्होंने कहा कि पात्र खातों को DEAF में जाने से रोका जाए और लोगों को समय पर बैंक सुविधा मिले। साथ ही, भारतीय रिज़र्व बैंक के नियमों के अनुसार साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट जिला कार्यालय में जमा करने के निर्देश भी दिए गए।

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण जनगणना 2027 के पहले चरण, जिसमें मकानों की सूची और गणना की जाएगी, उसके लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए इसे पूरी सावधानी और समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डाटा संग्रह करते समय किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उल्लेखनीय है कि भारत की जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल माध्यम से दो चरणों में की जाएगी। इसका पहला चरण 01 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.