जिला प्रशासन द्वारा संचालित “प्रोजेक्ट धड़कन” के तहत जिले में बच्चों की निःशुल्क हृदय जांच के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। योजना का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय पर पहचान कर उन्हें बेहतर और मुफ्त उपचार उपलब्ध कराना है। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से तिल्दा टीम बी द्वारा ग्राम सुगेंरा में 143 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जबकि धरसीवां टीम बी ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3, ग्राम पथरी में 190 बच्चों की जांच की। इस तरह जिले में एक ही दिन में कुल 333 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।
प्रशासन के अनुसार, जांच के दौरान चिन्हित बच्चों को आगे की विस्तृत जांच एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। “प्रोजेक्ट धड़कन” के माध्यम से बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.