दोस्तों के साथ खेल रहे थे बैडमिंटन…अचानक गिर पड़े व्यापारी! कोर्ट पर ही आया हार्ट अटैक, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है. बैडमिंटन खेलते वक्त 57 साल के एक व्यापारी अचानक हार्ट अटैक आया. अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उसे अचानक हार्ट अटैक आया और वहां मौजूद लोग उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे लेकिन बैडमिंटन कोर्ट में ही वो गिर गया. उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां पहुचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. व्यापारी लंबे समय से डायबिटीज़ के मरीज था. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.