रायपुर के नवागांव में बुलडोजर कार्रवाई हो रही है और इस दौरान पुलिस बल की भी एक टीम मौके पर मौजदू है और उसकी ग्रामीणों से झड़प भी हो रही है. ग्रामीण इस कार्रवाई को गलत बता रहे हैं.
बुलडोजर एक्शन
न्यू रायपुर के नवागांव में बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है और बड़ी संख्या में अवैध घरों और दुकानों को जमींदोज किया जा रहा है. ग्रामीण और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और दोनों के बीच झड़प भी हो रही है. ग्रामीण बुलडोजर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं. न्यू रायपुर के नवागांव में करीब 17 घरों पर बुलडोजर कार्रवाई होगी. एनआरडीए के अधिकारियों ने कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर दिया है.