छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर चल रही लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है. रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. सरकार ने नक्सलवाद को खत्म करने के लिए 31 मार्च की तारीख तय की थी. अब बचे हुए 50 दिनों के प्लान पर भी विस्तार से चर्चा की गई.
अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नक्सलवाद को लेकर एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की. यह बैठक देश से माओवादी उग्रवाद को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा तय 31 मार्च की समयसीमा से कुछ सप्ताह पहले आयोजित की गई. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय गृह सचिव, खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निदेशक शामिल हुए. बैठक में CRPF, BSF, ITBP इसके अलावा छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, झारखंड और तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक एवं कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.
अमित शाह ने नक्सलविरोधी अभियानों की समीक्षा बैठक की अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आज रायपुर में छत्तीसगढ़ सरकार व अधिकारियों के साथ नक्सलविरोधी अभियानों पर समीक्षा बैठक की. सिक्योरिटी सेंट्रिक स्ट्रेटजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, नक्सल फाइनेंशियल नेटवर्क पर प्रहार व आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक परिणाम आए हैं और इस 31 मार्च से पहले नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो रहा है.
जो छत्तीसगढ़ कभी नक्सली हिंसा का गढ़ था, भाजपा की डबल इंजन सरकार में विकास का पर्याय बन चुका है। यहाँ के युवा स्पोर्ट्स, फॉरेंसिक व टेक्निकल एजुकेशन को गति देते हुए अपनी संस्कृति व परंपराओं को भी सहेज रहे हैं। आज रायपुर में, छत्तीसगढ़ के विभिन्न विकास कार्यों पर समीक्षा बैठक की। pic.twitter.com/kMWdO4QbPs