हरियाणा में देर रात माैसम बदल गया। वीरवार रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश शुरू हो गई है। सोनीपत में रात सवा 10 बजे मौसम ने करवट ली और तेज हवा चलने लगी। दो बजकर 29 मिनट पर हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई।
कुरुक्षेत्र में सुबह से ही मौसम में बदलाव आ गया है। हल्की बारिश रुक-रुक कर चल रही है तो वही 23 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीत लहरी भी चल रही है। अधिकतम तापमान भी 21 से लोड कर 14 डिग्री पर आ गया है जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है। बारिश व शीत लहरों के चलते एक बार फिर तेज ठंड शुरू हो गई है। आज दिन भर बारिश जारी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.