Last Updated:
Train Illegal Liquor Seized: चलती ट्रेन में अवैध शराब तस्करी का मामला सामने आया, जब शौचालय में छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई. टीटीई की सतर्कता और संदेह के आधार पर की गई जांच में यह खुलासा हुआ. सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल को बुलाया गया और शराब को जब्त कर लिया गया. इस कार्रवाई से ट्रेन में चल रही अवैध गतिविधि पर रोक लगी. अधिकारियों ने कहा कि रेलवे में सुरक्षा व्यवस्था सख्त है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है.
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान एक टीटीई की सतर्कता से ट्रेन में छिपाकर रखी गई अवैध शराब बरामद की गई. मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि 25 फरवरी को ट्रेन संख्या 20485 जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान टीटीआई राजेन्द्र कुमार मीणा को कोच संख्या एस-6 के शौचालय में संदिग्ध गतिविधि का आभास हुआ. जांच करने पर पाया गया कि शौचालय के ऊपर लगी प्लाई के भीतर 48 बोतल अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 33 हजार रुपये आंकी गई है.
इस संबंध में डिब्बे में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति शराब का मालिक सामने नहीं आया. इसके बाद टीटीआई मीणा ने सतर्कता दिखाते हुए शराब की बोतलों को कब्जे में लिया और इसकी सूचना वाणिज्यिक नियंत्रक कार्यालय, जोधपुर तथा संबंधित अधिकारियों को देते हुए आरपीएफ की मांग की। भीलड़ी स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी सूचना पाकर मौके पर पहुंची, बाद में बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के लिए भीलड़ी जीआरपी को सौंप दिया गया. यह कार्रवाई रानीवाड़ा और धानेरा स्टेशनों के बीच की गई.
अवैध गतिविधियों पर निगरानी
इस मामले में भीलड़ी जीआरपी ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्रोहिबिशन एक्ट की धारा 65(ए) और 116(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल भावेश भाई द्वारा की जा रही है.गौरतलब है कि इसी रेलखंड में इस सप्ताह इस प्रकार की यह दूसरी घटना सामने आई है,जिससे अवैध गतिविधियों पर निगरानी और अधिक सख्त कर दी गई है.
उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी को इसी रेलखंड में वाणिज्य निरीक्षक नटवर दान चारण द्वारा जांच के दौरान जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में रखी लगभग 100 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर आरपीएफ को सुपुर्द की गई थी.
त्योहारों के मद्देनजर ट्रेनों में विशेष निगरानी
इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार त्योहारों के मद्देनजर मंडल की विभिन्न ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे की टीमें लगातार ट्रेनों में सतर्कता के साथ जांच कर रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.