कहां-कहां करेंगे दर्शन
आईआरसीटीसी के अधिकारी ने बताया कि यह यात्रा ‘देखो अपना देश’ और ‘मूव भारत बेस्ट भारत’ अभियान के तहत आयोजित की जा रही है. जिसके माध्यम से यात्रियों को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने का प्रयास है. इस यात्रा में कन्याकुमारी का विवेकानंद रॉक मेमोरियल, मदुरै का प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर, रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग, गुरुवायूर मंदिर, पद्मनाभस्वामी मंदिर, त्रिवेंद्रम और अंत में पुरी श्री जगन्नाथ धाम का दर्शन कराया जाएगा.
यात्रियों के लिए तीन तरह की सुविधा उपलब्ध
यात्रियों के लिए IRCTC ने तीन अलग-अलग श्रेणियों में पैकेज तैयार किया है. पहला पैकेज स्टैंडर्ड पैकेज जिसकी कीमत 27,535 रुपए है. जिसमें स्लीपर क्लास रेल यात्रा, नॉन एसी रुम में ठहराया जाएगा. इसके साथ ही शाकाहारी भोजन की सुविधा उपलब्ध रहेगी. वही दूसरा स्लीपर क्लास पैकेज है. जिसकी कीमत 37,500 रुपए है. जिसमें 3एसी क्लास में रेल यात्रा, एसी होटल में ठहराव, इसके साथ ही शाकाहारी भोजन और एसी वाहन से दर्शन कराया जाएगा. वही तीसरा श्रेणी कंफर्ट क्लास पैकेज है. जिसकी कीमत 51,405 रुपए है. इसमें 2एसी क्लास में रेल यात्रा, एसी होटल में ठहराव, इसके साथ ही शाकाहारी भोजन और एसी वाहन से दर्शन कराया जाएगा. इसमें सुरक्षा और यात्रा बीमा शामिल है.
आईआरसीटीसी के द्वारा चलायी जा रही है यह स्पेशल ट्रेन कई स्टेशनों से यात्रियों को बोर्डिंग की सुविधा प्रदान करने वाली है. जैसे की बेतिया, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर जंक्शन, हाजीपुर, पटना, बख्तियारपुर जक्शन, किउल, जसीडीह, आसनसोल, बांकीपूर, मेदनीपूर, खड़गपूर, बालेश्वर.
इन नंबर पर कॉल कर ले सकेंगे यात्री सूचना
यात्रियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी ने 24×7 हेल्पलाइन नंबर 8595937731/32 भी जारी किया है. इसके अलावा यात्री आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय, विस्कॉमन टॉवर, पश्चिमी गांधी मैदान, पटना से भी सीधे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.