अंबाला कैंट के बब्याल स्थित दलीपगढ़ में रहने वाले रेलवे में टेक्नीशियन दीपक(35) की बागपत में अज्ञात ने गला रेतकर हत्या कर दी। दीपक का गला रेता हुआ था व शरीर पर भी चोटों के निशान थे। मृतक का शव दो दिन पहले बागपत के किशनपुर बराल गांव में पूर्वी यमुना नहर की झाल के पास दो दिन पहले मिला था।
उस समय तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। हत्या की आशंका होने पर बागपत पुलिस की चार टीमें जांच कर रही थी। शिनाख्त होने पर बागपत पुलिस ने अंबाला कैंट की तोपखाना पुलिस से संपर्क किया था। पुलिस ने शुक्रवार शाम को परिजनों को सूचित किया। परिजनों को जब शव की फोटो दिखाई तो परिवार ने शिनाख्त की। परिवार में मातम पसर गया।
परिजन आज जाएंगे बागपत, पोस्टमार्टम के बाद होगी आगामी कार्रवाई
बागपत पुलिस ने संपर्क किया तो परिजनों ने शव की शिनाख्त दीपक के रूप में की है। मृतक के एक भाई संदीप ने बताया कि वह शनिवार को बागपत रवाना होंगे, जहां पुलिस कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करेगी। मृतक शादीशुदा है व तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी आठ साल की है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.