रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के डूमरपाली गांव में अवैध शराब और गांजा बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और एसएसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने बताया कि, गुरुवार को गांव में बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से डूमरपाली को नशामुक्त ग्राम बनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत गांव में अवैध शराब बेचने वाले लोगों को पहले ही समझाइश दी गई थी। समझाइश के बाद भी जारी रही बिक्री ग्रामीणों के अनुसार पदमावती साहू, गोपाल साहू, माला बाई साहू, भुवनेश्वर बैरागी और श्याम बाई बैरागी को अवैध शराब बिक्री बंद करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने पंचायत और महिला समूह के निर्णय को मानने से इनकार कर दिया। साथ ही लीला कुमार साहू पर बस्ती के बीच जुआ खिलाने का आरोप भी लगाया गया। पुलिस से की लिखित शिकायत इन गतिविधियों से परेशान होकर महिलाओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिकायत पर मिल रही धमकी गांव की गंगा महंत ने बताया कि पहले भी भूपदेवपुर थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब शिकायत करने पर बीडीसी शिवकुमारी साहू के पति द्वारा मारपीट की धमकी दी जा रही है। मामले की जानकारी एएसपी को भी दे दी गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.