- कॉपी लिंक
राहुल गांधी 17 दिसंबर को बर्लिन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आगामी जर्मनी यात्रा को लेकर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा ने बुधवार को संसद के शीतकालीन सत्र के बीच राहुल की विदेश यात्रा को लेकर उनकी आलोचना की है। कंगना रनोट, संजय जायसवाल समेत कई भाजपा सांसदों ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा- राहुल गांधी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ‘LoP’ का मतलब ‘लीडर ऑफ पर्यटन’ होता है। वे लीडर ऑफ पार्टींइंग (पार्टी करने वाले नेता हैं)। संसद सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा, फिर भी राहुल 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी में रहेंगे।
वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने काम का आधा समय विदेश में बिताते हैं। फिर भाजपा की ओर से विपक्ष के नेता की विदेश यात्रा पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं?
पूनावाला बोले- राहुल भारत के खिलाफ जहर उगलने जा रहे

शहजाद पूनावाला ने राहुल की यात्रा पर कहा- राहुल गांधी नॉन सीरियस नेता है। लोग वर्क मोड में हैं, उनका वैकेशन मोड चल रहा है। मुझे नहीं पता कि वो जर्मनी क्यों जा रहे हैं। हो सकता है कि भारत के खिलाफ जहर उगलने जा रहे हों। वे छुट्टी मनाने और भारत को बदनाम करने के लिए विदेश जा रहे हैं।
राहुल की विदेश यात्रा पर अन्य भाजपा सांसदों की प्रतिक्रिया
संजय जायसवाल – ‘बिहार में चुनाव चल रहे थे और वे कहीं घूम रहे थे। अब भी वे यूरोप जा रहे हैं। कांग्रेस में अब कुछ बचा ही नहीं है। कांग्रेस विलुप्ति के दौर में है, तो फिर वे अपनी विदेश यात्राओं का आनंद क्यों छोड़ेंगे?’
कंगना रनोट – ‘मैं उनकी यात्राओं पर नजर नहीं रखती, न ही उनके बारे में कोई खबर पढ़ती हूं। तो मैं उनकी यात्राओं के बारे में क्या कह सकती हूं? मैं इस तरह के चरित्र पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती, क्योंकि आप जानते हैं कि इस व्यक्ति में कोई सार और चरित्र नहीं है।’
राहुल जर्मनी में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगे
राहुल गांधी 17 दिसंबर को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में होने वाले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे यूरोप के विभिन्न देशों से आए IOC के नेताओं से मुलाकात करेंगे। IOC ने इस दौरे को पार्टी के वैश्विक संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल बताया है।
IOC ने कहा कि राहुल गांधी 17 दिसंबर को बर्लिन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान यूरोप में IOC के लोकल ब्रांच के सभी प्रमुख NRI मुद्दों, कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को विस्तार देने की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
IOC ऑस्ट्रिया के अध्यक्ष औसाफ खान ने कहा कि संगठन गांधी की मेजबानी कर सम्मानित महसूस कर रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा जैसे सीनियर नेता भी मौजूद रहेंगे।
1 से 19 दिसंबर तक संसद का शीतकालीन सत्र

————————-
राहुल गांधी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
राहुल ने कहा- बीजेपी देश में चुनाव सुधार नहीं चाहती, चुनाव आयोग को कंट्रोल कर रही; SIR पर सदन के सामने 3 मांगें रखीं

राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधार (SIR) पर 28 मिनट की स्पीच दी। कहा कि RSS और BJP देश की संस्थाओं पर कब्जा कर रही हैं। इनमें चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई, आईबी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट शामिल हैं। इससे साफ है कि बीजेपी चुनाव आयोग को कंट्रोल और निर्देशित (डायरेक्ट) कर रही है। इससे लोकतंत्र को नुकसान हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.