Cauliflower-Red Spinach Cultivation: छत्तीसगढ़ में रबी सीजन के दौरान किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि विभाग नई तकनीकों को बढ़ावा दे रहा है. फूलगोभी के साथ लाल भाजी की सहफसल खेती से किसान 20 दिनों में अतिरिक्त कमाई कर रहे हैं. ड्रिप सिंचाई से पानी बचता है और केंद्र सरकार अनुदान भी दे रही है.
विमल कुमार साहू ने बताया कि लाल भाजी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह महज 20 दिनों में बाजार में बेचने के लिए तैयार हो जाती है. अधिकांश किसान फूलगोभी की कतारों के बीच लाल भाजी की बुवाई कर रहे हैं. चूंकि फूलगोभी को तैयार होने में अधिक समय लगता है, ऐसे में गोभी की कटाई से पहले ही लाल भाजी तैयार हो जाती है और किसानों को शुरुआती इनकम मिलने लगती है. इससे किसानों की नकदी समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाती है.
उन्होंने बताया कि यह मॉडल खासकर छोटे और सीमांत किसानों के लिए बेहद उपयोगी है, जो एक से दो एकड़ भूमि में सब्जियों की खेती करते हैं. कम लागत, कम समय और बेहतर बाजार मांग के चलते लाल भाजी किसानों को त्वरित लाभ देती है. वर्तमान समय में किसान पहले की तुलना में अधिक जागरूक हो रहे हैं और आधुनिक तकनीकों को अपना रहे हैं. इसी का परिणाम है कि अब बड़ी संख्या में किसान ड्रिप सिंचाई पद्धति के साथ फूलगोभी और लाल भाजी की संयुक्त खेती कर रहे हैं.
फसलों को कितनी नमी चाहिए?
ड्रिप सिस्टम से खेती करने पर पानी की खपत काफी कम हो जाती है और फसलों को आवश्यक मात्रा में नमी मिलती है, जिससे उत्पादन की गुणवत्ता भी बेहतर होती है. रबी सीजन में धान के विकल्प के रूप में फूलगोभी और लाल भाजी की खेती किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है. इससे न केवल खेती की लागत कम होती है, बल्कि प्रति एकड़ मुनाफा भी बढ़ता है.
कृषि विभाग के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा ड्रिप सिंचाई प्रणाली को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को अनुदान भी दिया जा रहा है. पांच एकड़ से अधिक भूमि पर खेती करने वाले बड़े किसानों को 45 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है, जबकि पांच एकड़ से कम भूमि वाले छोटे किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान का लाभ मिल रहा है. इसके लिए किसानों को कृषि विभाग में आवेदन करना होता है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.