पूर्णिया के चर्चित युवा नेता और युवा जदयू के जिलाध्यक्ष राजू मंडल का गुरुवार देर रात खगड़िया में हुए एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। हादसा इतना भयावह था कि राजू मंडल की मौके पर ही जान चली गई, जबकि कार में सवार उनके चार अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
बारात में शामिल होने के लिए गए थे खगड़िया
राजू मंडल अपने दोस्त और छात्र जदयू नेता सुमित की बारात में शामिल होने के लिए 19 फरवरी (गुरुवार) को खगड़िया गए थे। बारात से लौटते समय सुबह करीब 4 बजे खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र स्थित सतीशनगर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में राजू मंडल के साथ पिंटू मेहता और तीन अन्य लोग (कुल 5 लोग) सवार थे।
ढाई साल पहले हुई थी राजू की शादी
स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से दो की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र (हायर सेंटर) में रेफर कर दिया गया है। 29 वर्षीय राजू मंडल की शादी ढाई साल पहले हुई थी और उनकी एक छोटी बेटी है। छात्र राजनीति से अपने सफर की शुरुआत करने वाले राजू मंडल पूर्णिया में एक ऊर्जावान युवा नेतृत्व के रूप में उभरे थे।
ये भी पढ़ें: बिना काफिले के सदर अस्पताल पहुंचे कमिश्नर, गायब मिले डॉक्टर और कर्मी, खुली पोल
मंत्री ने जताया शोक
राजू मंडल के निधन पर बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह और पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने भावुक संदेश साझा किए हैं। मंत्री लेसी सिंह ने कहा, ‘राजू मंडल का असामयिक निधन हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका जाना संगठन और युवा साथियों के लिए गहरा आघात है। वे सदैव ऊर्जावान और सबको साथ लेकर चलने वाले नेता थे।’ वहीं, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘राजू, तुम्हारा असमय छोड़ जाना अकल्पनीय है। मैंने तुम्हें पुत्रवत स्नेह और सानिध्य दिया। तुम्हारी राजनीतिक ऊर्जा से मैं स्वयं को ऊर्जावान महसूस करता था। मैं खुद को टूटा हुआ महसूस कर रहा हूं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.