किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ का कहना है कि बरेली पुलिस ने हथियार के साथ कुछ लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए अभियुक्तों ने किच्छा के प्रधान पति गफ्फार को हथियार सप्लाई करने की बात कही है। उनका कहना है गफ्फार पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का राइट हैंड है। गफ्फार की आड़ में शुक्ला आखिर किसको मरवाना चाहते हैं। उनका आरोप है कि शुक्ला अपराधियों को संरक्षण देते हैं। अपने घर में अपराधियों के साथ मीटिंग करते हैं। कहा कि बुरा वक्त किसी के साथ आ सकता था, मेरे बेटे ने गलती की तो शुक्ला ने राजनीति की। अब आप सही हैं तो सबके सामने आकर कहो कि मेरा गफ्फार से कोई लेना देना है। कहा कि तुम दूध के धुले बनते हो, लेकिन हो नहीं। भागो मत अब हिम्मत है तो मेरे खिलाफ ही किच्छा से चुनाव लड़ो। गफ्फार को उद्यम सिंह नगर पुलिस को गिरफ्तार करना चाहिए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.