Purnia news: पूर्णिया के भट्ठा दुर्गाबाडी मंदिर परिसर में कल और परसो दो दिन मगन मेला का आयोजन होना है. वही यह मेला पहली बार 2010 मे लगाई गई थी लेकिन इस बार पुनः पूर्णिया के लोगो के लिए 10 और 11 को यह खास मेला लगाया जा रहा है.ऐसे में आप भी इस मेले में परिवार व दोस्तों के साथ पहुँचकर एंजॉय कर सकते है.
15 साल बाद लगेगा मेला
वेज, नॉनवेज का होगा संगम
पूर्णिया भट्ठा दुर्गा पूजा मंदिर मेला कमेटी के सदस्य अरूप डे और अध्यक्ष सुचित्रो घोष एवं अन्य लोगों ने बताया कि 15 साल बाद पूर्णिया में दूसरी बार यह मगन मेला यानी पौष मेला इस मंदिर परिसर में लगाया जाएगा.वहीं यह मेला दिन के 2:00 बजे से लेकर रात के 8:00 बजे तक लगातार दो दिनों तक चलेगा.वहीं उन्होंने कहा इस मेला में वेज (Veg) और नॉनवेज (Non-Veg) खाने वाले लोगों के लिए अलग-अलग स्टाल लगाए जाएंगे.जबकि बच्चों के लिए कई खेल कूद मनोरंजन के लिए कई गेमिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे और बच्चे आसानी से गेम खेल कर इंजॉय करेंगे.वही मेला कमिटी के सदस्य ने पूर्णिया वासियों से अपील करते हुए कहा की अगर आप भी फूड लवर है या गेम लवर है तो आप इस मेल मे कल और परसो पहुँचकर मेले का लुत्फ उठा सकते है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.